फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की चपत लगाने की कोशिश

Fri, 04 Dec 2015 12:38 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। फर्जी चेक के जरिये धोखाधड़ी से ढाई करोड़ रुपये बैंक से निकालने की कोशिश की गई। पांच युवक फर्जी चेक लेकर बैंक शाखा पहुंचे। इनमें से एक युवक ने कैशियर के पास जाकर चेक जमा कराया। जांच में चेक फर्जी पाए जाने पर बैंककर्मियों ने पुलिस बुला ली। चार युवक तो फरार हो गए, मगर चेक जमा कराने वाला पकड़ा गया। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह मामला शामली की मंडी मार्श गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है। बृहस्पतिवार दोपहर मुजफ्फरनगर के मोलाहेड़ी निवासी साहिर बैंक शाखा पहुंचा। उसने दो करोड़ 53 लाख 27 हजार रुपये का चेक कैशियर को देकर भुगतान के लिए कहा। चेक दिल्ली के किसी अकाउंट होल्डर के नाम से था। कैशियर ने चेक को बैंक मैनेजर के पास भेजा, तो उन्हें शक हुआ।

बैंक मैनेजर खूब सिंह ने उक्त अकाउंट होल्डर का फोन नंबर मालूम कर बात की, तो उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया है। इसके बाद बैंक मैनेजर ने साहिर से चेक के बारे में पूछा, जिस पर साहिर ने अपने भाई को ठेकेदार बताते हुए उसकी पेमेंट आने की बात कही और वहां से चलने लगा। बैंक मैनेजर ने साहिर को वहीं बैठा लिया तथा चेक की जांच कराई। जब अल्ट्रावायलेट मशीन में चेक लगाया गया, तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन


 इसके बाद बैंक मैनेजर ने युवक को पुलिस के  हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। युवक ने सिर्फ दो साथियों के नाम ही पुलिस को बताए हैं। बैंक प्रबंधक ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी है।

15 दिन पहले खुलवाया खाता
जिस अकाउंट में साहिर चेक लगाने के लिए पहुंचा, वह 15 दिन पहले खुलवाया गया था। इस खाते से इस बीच कोई बड़ा लेनदेन भी नहीं हुआ, जिस कारण बैंक अधिकारियों का शक साहिर पर गहरा गया।

आरोपी के साथ आए चार युवक फरार
बैंक में जिस वक्त साहिर को पकड़ा गया, तो उसने बताया कि उसके साथ गांव के ही चार ओर युवक हैं, जो बाहर गाड़ी में बैठे हैं। जब पुलिस बाहर पहुंची, तो वह फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें