फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवाहिता के पिता ने थाने में 
बंतीखेड़ा निवासी मनीष की शादी करीब तीन साल पूर्व मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी पूजा पुत्री कृष्णपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज की लिए प्रताड़ित करते थे।   शनिवार रात पूजा का मायके में फोन आया और ससुरालियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। रविवार को कृष्णपाल को बंतीखेड़ा से फोन कर बताया गया कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। पड़ोसियों से पता लगा कि ससुराल के लोग उसे शामली के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  कृष्णपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल के लोग फरार हो गए। कृष्णपाल ने थाने में मामले की तहरीर दी। कृष्णपाल ने आरोप लगाया कि उसकी पुुत्री को जहर देकर मारा गया है। बाबरी एसओ यूसुफ खान का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें