फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

Wed, 31 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला अफगानान मे रात साढे़ आठ बजे चार   हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर में अकेली किशोरी  के साथ अश्लील हरकतें की तथा विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए। शोर शराब होने पर किशोरी को बचाने आये एक  युवक के साथ भी मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई  की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार रात साढे़ आठ बजे मोहल्ला अफगानान मे चार हमलावर एक मकान में घुस गये तथा गाली गलौज और मारपीट करने लगे। घर में तीन सगी बहनें मौजूद थीं, जबकि उनकी मां मुजफ्फरनगर गई हुई थी। आरोप है कि हमलावरों ने एक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए। 

शोर शराब सुनकर वहां से गुजर रहा मोहल्ला खैलकला निवासी अमजद जैसे ही किशोरियों को बचाने उनके घर में घुसा तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। मोहल्ले में भीड़ जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी ली।
विज्ञापन


बाद में मुजफ्फरनगर से वापस लौटी किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद में मुकदमा चल रहा है। मामला आपसी झगडे व मारपीट का है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें