फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव

Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
शाामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। एक माह से लापता प्रेमी युगल में    से प्रेमी का शव बुधवार सुबह पेड़ पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जब कार्रवाई की   मांग की, तो पुलिस ने उन्हें    डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कला निवासी हरिओम अपनी प्रेमिका को लेकर एक माह पूर्व फरार हो गया था। जिसके बाद किशोरी के पिता ने हरिओम, उसके भाई रामकुमार सहित तीन के खिलाफ 16 फरवरी को पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व दोनों को ग्रामीणों ने हरियाणा से बरामद कर लिया था।

बुधवार को किशोरी को न्यायालय में पेश करना था, लेकिन सुबह हरिओम का     शव झिंझाना निवासी किसान   भोपाल के खेत में अलीनगर मार्ग   पर पेड़ से लटका मिला। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस    घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर परिजनों ने हरिओम की हत्या की आशंका जताते हुए झिंझाना पुलिस से कार्रवाई की    मांग की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हड़काकर भगा दिया। जिसके बाद मृतक का दादा बिदल परिजनों तथा किशोरी के साथ    एसपी आफिस पर पहुंचा।

 एसपी को शिकायती पत्र  देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसका पोता हरिओम लड़की के साथ लौट   आया था। जिसके बाद पंचायत हुई और मामला शांत हो गया। आरोप    है कि 14 मार्च की रात कुछ लोग हरिओम को अपने साथ ले गए और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने एसपी के सामने युवती के भी बयान दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की। उधर, एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें