जलालाबाद। लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के लौटने के बाद वृद्धा की सदमे से मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। एसपी केे शिकायत की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जलालाबाद के हसनपुर लुहारी में थानाभवन पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर लूट के आरोपी के घर दबिश दी थी, लेकिन महिलाओं के भारी विरोध के बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था। देर रात आरोपियों के घर की वृद्धा रईसा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ले पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पूरे मामले की जानकारी एसपी शामली अजय पाल शर्मा को दी गई और कार्रवाई की मांग की। एसपी द्वारा परिवार के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देने के आश्वासन दिया। जिसके बाद सीओ झिंझाना आनंद वर्मा को मौके पर भेजकर आरोपों की जांच के आदेश दिए। सीओ मौके पर पहुंचे एवं परिजनों से वार्ता की।
सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों ने शांत किया। मृतक महिला का अंतिम संस्कार कराया। आरोपों को थानाध्यक्ष ने निराधार बताया। पुलिस के अनुसार वृद्धा की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने के लिए वृद्धा की मौत को दबिश से जोड़ा जा रहा है।