फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ाव में किसान की हत्या

Wed, 15 Nov 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कांधला थाना क्षेेत्र के गांव चढ़ाव में स्थित मकान में घुसे तीन बदमाशों ने गला घोंटकर किसान की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। किसान के भाई ने अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कांधला थाना क्षेेत्र के गांव चढ़ाव निवासी विनोद उर्फ बिल्लू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सतपाल (55) अपनी पत्नी और छह माह की बेटी के साथ मकान के अगले हिस्से में बने कमरों में रहता था। बिल्लू के मुताबिक मंगलवार की देर रात कमरे से उसकी भाभी की चीखपुकार सुनाई दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो कमरे में उसका भाई चारपाई पर मृत पड़ा था, जबकि भाभी बदहवास हालत में थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बुधवार की तड़के कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर पुलिस को एक कलाई घड़ी पड़ी मिली, जो हत्यारों में से किसी एक की है।

इसके अलावा एक सिरिंज भी कमरे में पड़ी मिली, जिसके बारे में बताया गया कि सतपाल की पत्नी को इंजेक्शन लगाया गया। पुलिस ने घड़ी और सिरिंज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।  उधर, महिला के कपड़े फटे होने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

मगर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि किसान की हत्या हुई है, लेकिन पत्नी से दुष्कर्म की बात किसी ने नहीं बताई है। किसान के भाई बिल्लू की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हत्या को लेकर कई बिंदुओं पर जांच
कांधला पुलिस को प्रारंभिक रूप से जांच में यह पता चला है कि किसान सतपाल बैंक से ऋण दिलाने में भी लोगों की मदद करता था। इसे लेकर कुछ लोगों से उसका पूर्व में विवाद भी हुआ था। वहीं, सतपाल डेढ़ साल पूर्व ही दिल्ली से महिला को पत्नी बनाकर लाया था, जिसने बेटी को जन्म दिया था। उसकी बेटी की उम्र करीब छह माह की है। पत्नी की उम्र सतपाल से करीब आधी है। सतपाल के पास चार बीघा कृषि जमीन, जबकि करीब तीन बीघे में बने मकान में वह दोनों भाई रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें