फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से कूदकर भाग गया विपुल

Tue, 28 Mar 2017 11:45 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल विपुल खूनी भभीसा गांव में पुलिस को देखकर मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने उसको संरक्षण देने के आरोप में  चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात विपुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी विपुल खूनी के खिलाफ कांधला थाने के अलावा अन्य थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ माह पूर्व हत्या के प्रयास के मामले में वह फरार चल रहा है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कुख्यात विपुल अपने कई साथियों के साथ गांव भभीसा में अपने मकान पर रुका हुआ है।

इस पर पुलिस ने विपुल के मकान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपुल छत से कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने विपुल के घर से देवेंद्र पुत्र बलधारा, ऋषिराज पुत्र रामकुमार निवासी फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर और कर्ण पुत्र उमराव निवासी मानपुर थली थाना गंगोह तथा यशपाल पुत्र धर्मपाल निवासी मऊ बागपत को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चारों     लोगों को कुख्यात विपुल को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि    विपुल को भी जल्दी ही गिरफ्तार   कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें