फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी जनता एक्सप्रेस

Thu, 11 Feb 2016 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक माह से अधिक समय से बंद चल रही जनता एक्सप्रेस आज निर्धारित समय पर आएगी। वहीं, शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन में तकनीकि खराबी के कारण कांधला आधा घंटा खड़ी रही।
विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा व यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि एक माह से बंद बृहस्पतिवार को बंद चल रही जनता एक्सप्रेस 11 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर चालू आएगी। बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस को अभी चलाने की अनुमति नहीं मिली है।

वहीं, दूसरी तरफ सहारनपुर से चलने वाली  74024 लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर तीन बजे का है। बुधवार को लाल पैसेंजर ट्रेन शाम चार बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन पर जैसे चालक ने ट्रेन को चलाना शुरू किया तो उसकी पावर फेल हो गई। नई पावर आने के बाद साढ़े पांच बजे पैसेंजर को दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, सुबह शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनसी ट्रेन में पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग तकनीकि खराबी के कारण आधा घंटे तक कांधला में खड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें