फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे सहित तीन छात्रों को पकड़ा

Thu, 11 Feb 2016 12:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड स्थित स्कूल के छात्रों के बीच हुई कहासुनी का मामला सड़क पर पहुंच गया। उस समय मामला शांत हुआ, तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के छात्र पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। पुलिस ने हमला करने वाले तीन छात्रों तमंचे सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे के डीसेंट पब्लिक स्कूल में बोबी और रजत पानी पीने गए थे। इस दौरान अक्षय भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर बोबी की अक्षय से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की एक दूसरे गाली गलौज भी हुई।  उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों घर चले गए।

आरोप है कि अक्षय पक्ष अपने अन्य साथियों के साथ बोबी के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस बीच अक्षय ने तमंचा निकालकर फायर भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्षय, शिवम, विनीत निवासी हथछोया को पकड़ लिया। छात्रों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरबीसिंह ने बताया कि डीसेंट स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं, कालेज के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि छात्रों के गुटों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ है। बुधवार को भी झगड़े की सूचना है, लेकिन यह झगड़ा स्कूल के बाहर हुआ। इससे कॉलेज प्रबंधन का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें