फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में आलू के बोरों के पीछे छिपाए थे गोवंश

Wed, 23 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना में  बिड़ौली चेक पोस्ट पर पुलिस ने गोवंश से लदा दस टायरा ट्रक पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 18 जिंदा गोवंश और एक मृत बैल बरामद किया। इन सभी को आलू के बोरों के पीछे छिपाकर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बिड़ौली चेक पोस्ट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच हरियाणा की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने गति बढ़ा दी। जिस पर पुलिस ने घेरकर ट्रक रुकवा लिया। इस दौरान ट्रक से एक आरोपी भाग निकला। जबकि पुलिस ने चालक को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसमें आलू के बोरे लगे हुए थे। 

जब पुलिस ने बोरे हटाए, तो अंदर बैल लदे थे। पुलिस को ट्रक से 19 गौवंश बरामद हुए, जिसमें एक की मौत हो चुकी थी। 
उधर, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक से 15 बैल, तीन गाय जिंदा बरामद हुई। पुलिस ने चालक मारूख निवासी टपराना थाना झिंझाना को हिरासत में लिया है। जबकि परिचालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें