फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में डोडा बेचने आ रहे दो पकड़े

Tue, 01 Mar 2016 01:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली पुलिस चेक पोस्ट पर कैंटर में छुपा कर रखे दो बोरे डोडा पोस्त बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह झिंझाना पुलिस बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान करनाल की ओर से आए आयशर कैंटर को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कैंटर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कैंटर से 39 किलो डोडा पोस्त बरामद किया।

 थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक बलजेंद्र निवासी सक्कू माजरा, थाना मरींडा़, जसवंत निवासी खानपुर थाना चमकौर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के हैं। वह डोडा लेकर शामली में सप्लाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें