फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान के मामले में चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Dec 2018 12:16 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के मोहल्ला छड़ियान में तीन बंद अहातों में मिले पशुओं के अवशेष के मामले में पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मीट फैक्टरी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


मोहल्ला छड़ियान गुली मोहल्ले के तीन बंद अहातों में भारी मात्रा में उन्हें पशुओं की खाल और अवशेष मिले थे। एसपी अजय कुमार ने प्रथम दृष्टया में अवैध कटान मानते हुए इमाम गेट चौकी प्रभारी हल्का दारोगा              बाबूराम सिंह और हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। शनिवार को इस मामले में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की ओर से हुसैन, इमरान, बालू निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना और शरीफ निवासी गंगोह हाल निवासी छड़ियान कैराना को नामजद सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैराना कोतवाल भगवत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।उधर, एसडीएम अमित पाल शर्मा ने बताया कि मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जिला पंचायत की ओर से ठेका छोड़ा हुआ है। वहां नियमों की अनदेखी की जा रही थी। मामले में जिला पंचायत के अधिकारियों से बातचीत की गई है।
विज्ञापन


कैराना में बंद रही मीट की दुकानें
कैराना। डीएम और एसपी की छापेमारी के चलते स्थानीय मीट विक्रेता खौफ में है। दुकानदारों ने शनिवार को अपनी दुकानें भी नहीं खोली। मोहल्ला छड़ियान सहित जामा मस्जिद के आसपास और अन्य मोहल्लों में लगभग तमाम दुकानें बंद रहीं। उधर मीट फैक्टरी संचालक तनवीर उर्फ फाजिल कुरैशी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशों के चलते वह फैक्टरी से किसी भी मीट विक्रेता को बगैर लाइसेंस के मीट नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें