फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे बारात में, पहुंच गए हवालात, छेड़छाड़ पर 10 युवक पकड़े

Mon, 27 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में एक बारात में आए युवक पक्का घाट के पास युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो स्कवायड मौके पर पहुंचा। पीछा कर पुलिस ने 10 मनचलों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

 पक्का घाट के पास से कुछ युवक स्कार्पियो में साउंड बजाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ और फब्तियां भी कस रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की गई। एंटी रोमियो स्कवायड मौके पर पहुंचा, उनको देखकर युवक भागने लगे।

पीछा कर पुलिस ने उनको पकड़ लिया और उनकी स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे लोनी के रहने वाले हैं। वहां से अपने साथी की बारात में बागपत में आए थे। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें