फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में ताक-झांक के विरोध में हमला

Tue, 01 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
कांधला। गांव आल्दी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस  को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी अरविंद और चैनपाल दोनों के मकान पास पास में हैं। दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार सुबह जब अरविंद किसी कार्य के लिए घर से बाहर गया हुआ था, तो चैनपाल ने उसके घर में ताकझांक शुरू कर  दी। अरविंद की पत्नी ने विरोध किया, तो उसके साथ गाली गलौज कर दी। इस बीच अरविंद भी    पहुंच गया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। 

उस समय मोहल्लेे के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद चैनपाल अपने कई अन्य साथियों के साथ अरविंद के घर पर पहुंचा और मारपीट कर दी। जिसमें अरविंद, उसकी पत्नी मेघा और बेटा अनमोल घायल हो गया। शोरशराबा आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पक्ष के लोगों ने चिकित्सा कराने के बाद तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


प्लाट के विवाद में मां-बेटी पर हमला

शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बुन्टा में प्लाट के विवाद हमलावरों ने मां-बेटी पर हमला कर घायल कर दिया।  पीड़ित ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव बुन्टा निवासी बुशरा अपनी बेटी के साथ मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा को शिकायत पत्र देकर बताया कि रविवार रात पड़ोसी परिवार के लोगों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी बेटी को भी पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के संबंध में उसी दौरान गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजकर डाक्टरी कराई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता का कहना है कि बुशरा का उसके देवर से प्लाट को लेकर विवाद है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी हो चुकी है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें