फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के विवाद में युवक को गोली मारी

Tue, 01 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ युवक चरन सिंह। इनसेट घायल चरन सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर के पास खड़े युवक को हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घायल के भाई ने मामला दर्ज कराई। घायल को परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी चरन सिंह सोमवार रात घर के पास खड़ा था। इस बीच उधर से निकले हमलावरों से विवाद होने पर चरन सिंह के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगते ही चरन सिंह गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी होने पर घायल का भाई अर्जुन सिंह के अलावा अन्य लोग भी आ गए। आनन फानन में घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

इसके बाद परिजन शहर के नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी कोतवाल रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला कि जुआ के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें