फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 14 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । तीर्थयात्रा पर गए दंपति के मकान का चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामना चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कमला कालोनी निवासी भौरी लाल पत्नी यशोदा के साथ जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर गए हुए हैं। वह मकान की चाबी पड़ोसी को देकर गए हुए थे। रविवार को दिन में पड़ोसी ने मकान पर जाकर देखा, तो वहां ताले टूटे मिले। जिस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


बताया कि चोरों ने अलमारियों के भी ताले तोड़ दिए और वहां से सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान में रखा अन्य सामान भी अस्त व्यस्त मिला।  कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ितों से भी बात नहीं हो सकी। जिस कारण चोरी हुए सामान का आकलन नहीं हो सका। पीड़ितों के आने के बाद ही सही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें