फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बच्चे की मौत होने पर हंगामा

Sun, 03 Jun 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के राजो मोहल्ला में रविवार रात झोलाछाप डॉक्टर के यहां उपचार कराने पर बीमार बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और डॉक्टर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डॉक्टर को छुड़ाकर अपने साथ कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

राजो मोहल्ला निवासी वाजिद के बेटे रहीम (2 वर्षीय) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मोहल्ले में ही दुकान करने वाले डॉक्टर अनीस से उसका उपचार कराया। रविवार रात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बालक के परिजन और मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर आरोपी डॉक्टर के यहां पहुंची और जमकर हंगामा किया।

डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और डॉक्टर को अपने साथ कोतवाली ले आई, देर रात  तक डॉक्टर पुलिस की हिरासत में रहा, पुलिस मामले की जांच कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें