फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

Sun, 26 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पालिका मार्केट में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


साल्हाखेड़ी थाना तितावी मुजफ्फरनगर निवासी युवती पायल का गांव नानूखेड़ी के भारत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे। इसके चलते परिजन उनके इस रिश्ते से नाराज थे। इसके बावजूद जब दोनों को मिलना बंद नहीं हुआ तो अप्रैल में पायल की शादी परिजनों ने सहारनपुर में कर दी थी।

ससुराल में कुछ दिन रहकर पायल मायके लौट आई। इस बीच एक दिन मौका मिलते पायल और भारत फरार हो गए थे, आरोप है कि पायल अपने साथ जेवरात भी ले गई थी। मामले की थाना तितावी में शिकायत की गई थी। सामाजिक और पुलिस का दबाव पड़ने के बाद लड़की मायके पहुंच गई थी और लड़का अपने घर। पुलिस के अनुसार दोनों के परिजन इस मामले में सुलह करने के लिए शनिवार को शामली में पालिका मार्केट में स्थित एक ट्रांसपोर्टर के आफिस में मिले।
विज्ञापन


वहां लड़की के परिजनों को प्रेमी ने चांदी के जेवरात सौंप दिए। इसके बाद उसने परिजनों से दस मिनट के लिए पायल से अकेले में बात करने की मांग की। दोनों के परिजन बाहर चले गए और भारत ने अंदर से दरवाजा बंद करके पायल के सीने में गोली मार दी। उसके बाद भारत ने उसी तमंचे से अपने सीने में भी गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आवेश में आकर शनिवार को लड़के ने लड़की को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें