फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में दे दी जान

Wed, 10 Feb 2016 01:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एकतरफा प्रेम परवान न चढ़ पाने से हताश इंटर कॉलेज के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतक छात्र एक दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह खंद्रावली रेलवे स्टेशन पर एक युवक जनता एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने खंद्रावली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आसपास तलाशी ली, तो वहां पत्थरों से छात्र ने अपना और गांव का नाम लिख रखा था। इसके अलावा पास ही एक लड़की के नाम के साथ लिखकर आई लव यू भी लिखा  था। पुलिस ने गांव भभीसा में सूचना दी, तो परिजन पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ओमपाल कस्बे के एक कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। सोमवार को वह घर से बिना बताए गया था और देर तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जिस कारण ही युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें