फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव में घर दीवार फांदकर घर में घुसे तीन युवकों ने महिला के साथ तमंचे से आतंकित करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया  और फरार हो गए। सुबह पीड़िता थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
महिला ने बताया कि शनिवार को वह अपने तीन बच्चों के साथ में घर थी। आरोप है कि रात्रि में करीब दो बजे उसके घर में गांव के ही सुलेमान, सालिम, साजिद घुस आए। तीनों  ने उसे तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटकर  घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तीनों मौके से फरार हो गए। 

महिला का कहना है कि उसने रात्रि में 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को महिला अपने भाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंची और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष शौकेंद्र पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का पति गोकशी के मामले में जेल में बंद है। महिला अपने देवर व अन्य परिवार के लोगों पर आरोप लगा रही है। मामले में जांच कराई जा रही है। सच्चाई  जानने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें