फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगमैन ने रेलवे इंजीनियर को पीटा

Tue, 06 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हिंड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह गैंगमैन के साथ रेलवे के इंजीनियर की कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सें गंभीर हालत के उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सेक्शन इंजीनियर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वर्दी पहनने को लेकर उनकी गैंगमैन शुभम से कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसी दौरान गैंगमैन शुभम, पीयूष और गौरव ने मिलकर इंजीनियर संजय शर्मा को बुरी तरह पीट दिया और फरार हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत जीआरपी थाने में की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जीआरपी कार्यवाहक प्रभारी विरेंद्र राणा का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें