फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हत्या

Sun, 18 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अवैध संबंध में हत्या। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में पंसारियान निवासी खालिद की मौत का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। खालिद की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को सीओ सिटी आफिस पर आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि ईद के दिन मोहल्ला पंसारियान निवासी खालिद उम्र 20 वर्ष घर से लापता हो गया था। 17 सितंबर को बाग में उसका शव पड़ा मिला था। खालिद के पिता असलम पुत्र गाजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने मोहल्ले के ही शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार करने के बाद कड़ाई से पूछताछ की तो तो उसने सब कुछ बोल दिया। शाहिद खालिद को बुलाकर ले गया और अपने भतीजों सलीम व सोनू के साथ मिलकर उसे बाग में शराब पिलाई। उसकी उससे कहासुनी हो गई, जिसके बाद विकलांग शाहिद ने अपनी बैसाखी उसके सिर में मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खालिद की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें