फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन की मुखबिरी के शक में फायरिंग की

Thu, 06 Apr 2017 12:38 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैराना। सीबीआई जांच के बावजूद भी क्षेत्र में रेत खनन के मामले रुक नहीं पा रहे है। बुधवार को बसेड़ा निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपियों ने उस पर फायरिंग रेत खनन की मुखबिरी के शक में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम बसेड़ा निवासी आलिम ने बताया कि सीबीआई जांच के बावजूद भी उनके गांव के ही कुछ युवक यमुना से अवैध रेत खनन कर रहे हैं। आरोपी पहले भी कई बार अवैध रेत खनन के आरोप में पकड़े जा चुके है। 

अभी दो दिन पूर्व झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने रेत की कुछ ट्रालियां पकड़ी थीं। रेत माफिया गांव में कहते फिर रहे हैं कि मैंने पुलिस का सूचना देकर रेत खनन पकड़वाया है।
विज्ञापन


इस रंजिश के चलते मंगलवार शाम सात बजे रेत माफिया उसके पास आए और गाली गलौज करते हुए तमंचों से फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करके आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें