फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छिपाने के लिए आग लगाई

Sun, 23 Apr 2017 12:31 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के कई उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान  एक उपभोक्ता ने चोरी छिपाने के लिए मीटर में आग लगा दी।
विज्ञापन


शनिवार को उपखंड अधिकारी उमेश जैन ने विद्युत निगम के जेई कय्यूम राणा के साथ गुजरान, रायजादगान, सरावज्ञान, खैल बाईपास,  मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। जेई कय्यूम के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला बाईपास निवासी मुमताज के द्वारा मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई। बाद में जांच के डर से मीटर में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


टीम ने मुमताज से 12 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया। वहीं टीम ने कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी मीर हसन, अली हसन ओर मोहा नया बांस निवासी राशिद ओर दोनों नहरों के बीच रहने वाले विरेंद्र सिंह को मीटर के साथ छेड़छाड़ करने पर मौके पर ही समन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक दर्जन से ज्यादा खराब मीटरों को बदलने के साथ हीं दर्जनों लोगों के कनेक्शनों को बकाया बिल जमा न करने के चलते काट दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें