कांधला। विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के कई उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक उपभोक्ता ने चोरी छिपाने के लिए मीटर में आग लगा दी।
शनिवार को उपखंड अधिकारी उमेश जैन ने विद्युत निगम के जेई कय्यूम राणा के साथ गुजरान, रायजादगान, सरावज्ञान, खैल बाईपास, मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। जेई कय्यूम के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला बाईपास निवासी मुमताज के द्वारा मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई। बाद में जांच के डर से मीटर में आग लगा दी गई।
टीम ने मुमताज से 12 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया। वहीं टीम ने कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी मीर हसन, अली हसन ओर मोहा नया बांस निवासी राशिद ओर दोनों नहरों के बीच रहने वाले विरेंद्र सिंह को मीटर के साथ छेड़छाड़ करने पर मौके पर ही समन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक दर्जन से ज्यादा खराब मीटरों को बदलने के साथ हीं दर्जनों लोगों के कनेक्शनों को बकाया बिल जमा न करने के चलते काट दिया गया।