फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ ड्राइविंग कर रहा था पलविंदर

Mon, 28 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पंजाब की नाभा जेल से आतंकियों को भगाने वाला पलविंदर सिंह पिंदा बेखौफ होकर पानीपत की ओर से कैराना की तरफ घुसा। उसने कार में एसएलआर और बंदूकें भी पिछली सीट पर एकदम खुली रखी थीं, जैसे उसे पूरा भरोसा था कि चेकिंग में कहीं पकड़ा ही नहीं जाएगा। इससे यह बात भी जाहिर
विज्ञापन

होती है कि पानीपत-कैराना मार्ग को बदमाश अपना सुरक्षित मार्ग मान चुके हैं।

दरअसल, कैराना यूपी की सीमा पर है, जहां से महज चार किमी की दूरी पर यमुना पुल आता है और उसके बाद हरियाणा राज्य की सीमा शुरू हो जाती है। यमुना पुल पर चेकिंग महज दिखावा होती है, क्योंकि अक्सर शराब माफिया भी इन चेकपोस्टों को पार करके शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अन्य जिलों में पहुंच जाते हैं।

ट्रकों और छोटे वाहनों में शराब की तस्करी की जाती है, पर चेकपोस्ट पर धरपकड़ नहीं हो पाती। कहने को पुलिस ने पानीपत रोड यमुना नदी पुल के चेकपोस्ट पर सीसीटीवी भी लगाए हुए हैं, मगर उनका भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। कई बार बदमाश भी वारदातों को अंजाम देने के बाद भागने के लिए इसी रास्ते को चुनते रहे हैं। जाहिर है कि यह रास्ता बदमाशों के लिए सुरक्षित होता जा रहा है। 
विज्ञापन


बाजार में मच गई भगदड़ 

जब पलविंदर कार से उतरकर चौक बाजार की तरफ भागा, तो पुलिसकर्मियों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। लंबी कद काठी का परमिंदर काफी तेजी से भाग रहा था, तो दोनों सिपाही भी उसके पीछे भागते रहे।

पुलिसकर्मियों को आरोपी युवक के पीछे भागते देख चौक बाजार के लोग भी हैरान हो गए कि आखिर माजरा क्या है। जब सिपाहियों ने पलविंदर को पकड़ लिया और पैदल ही थाने की ओर ले जाने लगे, तो बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 
पलविंदर की कार में एसएलआर और बंदूकें रखी थीं। बाजार के लोगों की   भीड़ कार के पास जमा हो गई।    इसके बाद पुलिस ने लोगों को कार के पास से हटाया तथा कार को वहां से लेकर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद भी लोगों का तांता लगा रहा।

यमुना खादर क्षेत्र में चलाया सर्च ऑपरेशन 

शामली। पलविंदर की कैराना से गिरफ्तारी होने के बाद तीन राज्यों की पुलिस      हरकत में आ गई। यूपी, हरियाणा और पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा पलविंदर से हुई पूछताछ की जानकारी ली जा रही है।

आला अफसर भी पलविंदर से पूछताछ करने के लिए शामली पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने यमुना नदी खादर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। क्योंकि आशंका है कि पलविंदर ने जेल से भागे आतंकियों को इसी क्षेत्र में न छोड़ दिया हो। सूत्रों की मानें, तो पलविंदर ने पूछताछ में पुलिस को यह बताया कि जेल से भागे आतंकियों में से कुछ को उसने पानीपत में, तो कुछ करनाल में छोड़े हैं।

इसके अलावा परमिंदर पर यह भी शक है कि उसने फरार आतंकियों को कहीं शामली जिले में ही किसी इलाके में तो नहीं छोड़ दिया है। इसके चलते यमुना खादर क्षेत्र में पुलिस अपने स्तर से जानकारी करा रही है। वहीं, पलविंदर की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। कैराना में पलविंदर को पकड़ा गया, तो दो कारें उसके पीछे और आ रही थीं। वह दोनों कारें भी पलविंदर की फार्च्यूनर के साथ थीं, जो पुलिस की चेकिंग होते देखकर वहां से मुड़कर वापस पानीपत की तरफ चली गईं। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें