अमरोहा के हिस्ट्रीशीटर की मुरादाबाद में हत्या होने से वहां बवाल हो गया। बवाल करने वालों ने हाईवे पर वाहनों का संचालन रोक दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने ब्रजघाट गंगा पुल पर हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने बड़े वाहनों को हाईवे किनारे खड़े कराकर छोटे वाहनों को मवाना और मेरठ से वाया बिजनौर रूट पर निकाला। अफसरों ने हापुड़ और बाबूगढ़ से भी वाहनों को डायवर्ट करा दिया। समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगा था।