फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप का प्रयास

Fri, 04 Dec 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो युवकों ने किशोरी के साथ बलात्कार की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार होगए। किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम पांच बजे क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का पिता गांव के बस अड्डे पर स्थित होटल में काम करने गया था। किशोरी की मां खेत से चारा लेने गई  थी। घर में किशोरी व उसकी छोटी बहन मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक वहां आये तथा किशोरी की बहन को बहला फुसलाकर दुकान से कुछ सामान खरीदने भेज दिया।

इसके बाद युवकों ने किशोरी को बदनियती से दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान किशोरी की मां मौके पर आ गई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो दोनों अरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी और उसकी मां ने कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें