फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक हत्याकांड : खुलासे के लिए टीम गठित

Wed, 04 Nov 2015 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पैसेंजर ट्रेन में देहरादून के चिकित्सक की लूट के बाद हत्या की घटना की जांच के लिए मंगलवार को जीआरपी एसपी आगरा शामली पहुंच गए हैं। एसपी ने सीओ गाजियाबाद और एसओ जीआरपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार रात सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में देहरादून के हरबटपुर निवासी डॉ. नारायण सिंह को लूट के बाद बदमाशों ने गोली मार दी थी। उपचार के दौरान डॉक्टर की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने थानाभवन से शामली के बीच घटना होने की तहरीर दी थी। इस मामले को आलाधिकारियों ने भी संज्ञान में लिया है।

  घटना के बाद से ही सीओ गाजियाबाद ओपी त्रिपाठी शामली में कैंप किए हुए हैं। मंगलवार को जीआरपी एसपी आगरा जीएम खन्ना भी शामली पहुंच गए हैं। उन्होंने सीओ गाजियाबाद ओपी त्रिपाठी और एसओ जीआरपी रंजन शर्मा से घटना की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


 सीओ गाजियाबाद ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है, जिसमें एसओ जीआरपी शामली, एसओ बड़ौत तथा सर्विलांस प्रभारी को लगाया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के क्षेत्र में मोबाइल लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें