फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की गर्दन रेती

Thu, 18 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। गली में पशु बांधने का विरोध करने पर एक समुदाय के लोगों ने दलित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और चाकू से युवक की गर्दन रेत दी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दलित बस्ती गंगा आर्यनगर में मजरो पत्नी नसीम का परिवार सड़क पर भैंस बांधता है। मोहल्ले में रहने वाले दलित मान सिंह पुत्र रतिराम और अन्य लोग इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे मान सिंह और अन्य लोगों ने इसकी शिकायत सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक के आवास पर जाकर की। उन्होंने बताया कि माजरा के पक्ष में गुलाम मोहम्मद आदि लोग धमकी देते हैं। 

सपा नेता के यहां से सभी लोग जलालाबाद चौकी पर पुलिस से शिकायत करने जा रहे थे। रास्ते में गुलाम मोहम्मद और उसके साथियों ने घेरकर उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मान सिंह की गर्दन चाकू से रेत दी, जिससे युवक बेसुध होकर सड़क पर ही गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर जलालाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थानाभवन सीएचसी पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक सुरेश
राणा भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद डाक्टरों ने घायल मान सिंह को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  उधर, थानाध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

पुलिस, खुफिया विभाग रख रहा नजर 
दलित परिवार के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हमला किए  जाने से पुलिस में हड़कंप मचा है। जलालाबाद चौकी पुलिस मोहल्ला आर्यनगर में प्रभावी गश्त कर रही है। वहीं, खुफिया विभाग की टीम  भी हर पहलू पर नजर रखे हुए है। 

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए 
थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा का कहना है कि जलालाबाद   में दलितों पर जिस तरह हमला किया गया, वह निंदनीय है। हमलावरों   के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से भी बात की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें