फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला नोकुआं में दो संप्रदाय के बीच टकराव

Wed, 05 Apr 2017 12:26 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला नोकुआं पर मंगलवार शाम बच्चों के बीच हुए झगड़े के विवाद में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एकदूसरे पर टूट पड़े। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया। इस घटना से तनाव व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला नोकुआं निवासी महबूब और सतपाल का मकान आमने-सामने है। महबूब के बेटे फैयान और सतपाल के बेटे सन्नी के बीच मंगलवार शाम करीब
छह बजे मोबाइल को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गई। इस पर महबूब पक्ष के लोगों ने सतपाल के घर पहुंचकर मारपीट पर विरोध जताया, तो दोनों परिवार के लोगों में कहासुनी के बाद टकराव हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

 मारपीट में डंडे और धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंचने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर भेजी गई तथा डायल 100 की पांच गाड़ियां भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


घटना में महबूब पक्ष से कामना और इशरत तथा सतपाल पक्ष से घायल मंजू और निर्मला का उपचार कराया गया। इनके अलावा भी दोनों पक्षों से लोग चोटिल हो गए। 

महबूब पक्ष ने आरोप लगाया कि उसके परिवार की कामना पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की  जा रही है। पूरे मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें