फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी ने दर्ज किए बयान

Tue, 20 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। चर्चित शीबा रिजवाना की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में पीड़ित और आरोपी पक्ष के बयान दर्ज करने के लिए सीबीसीआईडी की डीएसपी और इंस्पेक्टर कैराना कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। अधिकारी एक-एक गवाह को ऑफिस में बुला कर उनके बयान दर्ज करते रहे।
विज्ञापन


24 जुलाई 2014 को दो सगी बहनों शीबा रिजवाना का अपहरण हो गया था। एक अगस्त 2014 को शीबा और 6 अगस्त को रिजवाना का शव मिलने पर कस्बे में पुलिस के प्रति जमकर बवाल हुआ था। मामले में 12 आरोपी नामजद           किए गए थे। जिनमें से पुलिस केवल दो ही आरोपियों को जेल भेज सकी थी।

इसके अलावा भी दोनों पक्षों के बीच ती अन्य मुकदमे चल रहे हैं। मामले का हल निकलता नहीं देख शासन ने चारों मुकदमे सीबीसीआईडी के हवाले कर दिए थे। इससे पूर्व भी सीबीसीआईडी की टीम कैराना में तीन बार आ चुकी है। 
विज्ञापन


सोमवार को सीबीसीआईडी की डीएसपी रजनी और इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंचे। उनके कोतवाली पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। सीबीसीआईडी के अधिकारी दोनों पक्षों के लोगों          को एक-एक करके आफिस के अंदर बुला कर उनके बयान दर्ज करते रहे। इसके अलावा देर शाम तक कोतवाली में भीड़ के साथ ही बयान दर्ज करने का सिलसिला   जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें