फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांचवें दिन ही सामान समेटकर दुल्हन फरार

Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
शादी के पांचवें दिन ही सामान समेटकर दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी के पांचवें दिन ही दुल्हन ने ससुराल के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर गहने समेत लाखों का सामान समेटकर फरार हो गई। बेहोशी हालत में पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले दुल्हन, उसके एक रिश्तेदार और दो मध्यस्थों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


रहीश पाल पुत्र रघुनाथ बघेल निवासी नगला टीका पटियाली की शादी 15 सितंबर को उनके रिश्तेदार संतोष पुत्र पुत्तू लाल निवासी नागर खिदरपुर सुन्नगढ़ी, मुन्नालाल निवासी नगला भूड सुन्नगढ़ी ने सुनीता नामक युवती से कराई। रविवार को दुल्हन का भाई बनकर एक युवक आया। घर आए इस मेहमान की परिवारीजनों ने खातिरदारी की। रात करीब  9 बजे दुल्हन सुनीता ने चाय बनाई। यह चाय उसने ससुराल के प्रत्येक सदस्य को पीने को दी। इस चाय को पीने के कुछ देर बाद ही पति रहीश पाल, जेठ चोब सिंह, जेठानी सुमन, के अलावा रहीश का चचेरा भाई कैलाश, रूबी बेहोश हो गई। परिवार के सभी सदस्यों के बेहोश हो जाने के बाद सुनीता अपने कथित भाई के साथ घर में रखे गहने, नगदी आदि सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गई। सुबह देर तक जब इस घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने किवाड़ में धक्का दिया, तो वह खुल गया। भीतर परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े होने और दुल्हन के गायब होने से लोग सन्न रह गए। सूचना पर आई पुलिस ने बेहोश पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर लोगों ने साथ हुई वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना सुनकर इलाके के लोग स्तब्ध हैं। लोगों की जुबान पर लुटेरी दुल्हन की कारस्तानी की ही चर्चा दिनभर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें