फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से चोरी का तार बरामद

Tue, 07 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकडे़ चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने होंडा सिटी कार में चोरी की योजना बनाते हुए चार चोरों को पकड़ा था। पुलिस ने गाड़ी में से चोरी किया गया तार तथा अन्य उपकरण बरामद किए   हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं।   मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर लिलौन जाने वाली सड़क पर एक होंडा सिटी में कुछ चोर हैं और वह चोरी की योजना बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई भूपेंद्र, अजय कसाना सहित टीम ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शोयब पुत्र कय्यूम निवासी तिमरसा नाला पटरी, नदीम उर्फ तोइया पुत्र मुस्तकीम, दिलशाद पुत्र जहीर निवासी बस्ती लूहसाना बुढ़ाना, हारुन पुत्र इदरीश निवासी हाजीपुरा शामली को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी आरिफ उर्फ काला निवासी काजीवाड़ा और सोयब पुत्र इरशाद बलवा शामली मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने शोयब से चाकू, नदीम से तमंचा और दो कारतूस, दिलशाद से एक तमंचा व दो कारतूस हारून से एक तमंचा व दो कारतूस तथा ताहिर से चाकू बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से पांच बंडल बिजली के तार व एक कटर, गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी कबाड़ी आरिफ उर्फ काला को भी गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण  कुमार ने कहा कि पांच आरोपी गिरफ्तार है, छठे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक पखवाड़ा पूर्व बलवा व चार दिन पूर्व लिलौन के जंगल से तार चोरी किए गए थे। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी तार चोरी कर उसको कबाड़ी को बेच देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें