फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में संघर्ष, पथराव

Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित स्कूल में पथराव के गेट के बाहर पड़े ईंटें और पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के जलालाबाद कस्बे के एक कालेज में पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। कालेज प्रशासन ने तीन छात्रों को दोषी मानते हुए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा कुछ बाहरी युवकों के खिलाफ कालेज परिसर में पथराव करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जलालाबाद के एल्पाईन कालेज आफ ऐजूकेशन में बृहस्पतिवार दोपहर बीकॉम के छात्र हर्षित, अनुज और रचित आदि के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कालेज के डायरेक्टर डा. मलिक और प्राचार्य अमितेश भारद्वाज ने तब तो समझा बुझाकर शांत करा दिया। मगर छुट्टी के समय छात्रों के दोनों गुट भिड़ गए। इसी बीच एक छात्र के कुछ साथी कालेज के बाहर बुलेरो गाड़ी में लाठी डंडों के साथ खडे़ थे। जैसे ही दूसरा गुट कालेज के बाहर पहुंचा तो उन्होंने हमला बोल दिया। 

दोनों ओर से जमकर डंडे, बेल्टें चलीं। इसमें कई छात्र घायल हो गए। हालांकि कोई भी घायल छात्र सामने नहीं आया है। हमले से बचने के लिए छात्रों का एक गुट कालेज परिसर में घुस गया। इसके बाद बाहरी युवकों ने पथराव कर दिया। इससे कालेज में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घरों को लौट रहीं छात्राएं और छात्र जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान दिल्ली सहारनपुर हाइवे से गुजर रहे वाहनों पर भी पथराव किया। इससे दहशत का माहौल बन गया।  गनीमत रही कि यात्री सुरक्षित रहें। मामला बढ़ने पर प्राचार्य ने थानाभवन पुलिस सूचना दी।  थानाध्यक्ष साहब सिंह, चौकी प्रभारी जलालाबद संदीप कुमार पुलिस बल के साथ कालेज पहुंचे। पुलिस के आते ही हमलावर छात्र और बाहरी लड़के फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें