फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की मौत पर हुआ हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। सिरसागढ़ में भट्ठे पर मजदूर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर    हत्या करने का आरोप लगाते      हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए   भेज दिया है। 
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र के गाव नाईनंगला नवीन के मजरा सिरसागढ का 45 वर्षीय यशपाल पुत्र  कैलाश    सुधीर नाम के व्यक्ति के भट्ठे    पर काफ़ी दिनों से मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि जमीन की एवज में भट्ठा    मालिक सुधीर पर आठ लाख रुपये बकाया था। यशपाल रुपये मांगने भट्ठे पर मांगने गया था। 

आरोप है कि वहां कुछ लोगों     ने यशपाल के साथ मारपीट की और भट्ठे से दूर जंगल  में लाकर फेंक दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने यशपाल को गंभीर हालात में देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में      भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर   दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया।     पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी की ओर से चौसाना चौकी पर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, चौकी प्रभारी पंकज गौतम का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर     लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें