फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। नशीले पदार्थों से लदी स्विफ्ट डिजायर कार ने गांव पटरी-परतापुर के पास यू-टर्न लेते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को तीन बोरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक युवक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अफीम लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग दस बजे गांव पटनी परतापुर के निकट करनाल रोड की है। मेरठ-करनाल हाईवे पर तेजी से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने यू-टर्न लिया। इसी दौरान उसकी चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में जितेंद्र  (20) पुत्र रामपाल निवासी गांव मछरौली की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई रामवीर पुत्र पवनपाल निवासी गांव बधेव थाना आदर्श मंडी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार सवार चार युवक कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगे।

राहगीरों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पकडे़ गए मोमीन, आसिफ, दिलशाद निवासी मोहम्मदपुर राई थाना कैराना के पास से पांच-पांच किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ। जबकि कार चालक काला निवासी केरटू थाना झिंझाना मौके से फरार हो गया। आशंका है कि उसके पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अफीम है। मृतक के पिता रामपाल ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। घायल युवक को झिंझाना सीएचसी पर उपचार दिलाने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है, पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ढाबों पर नशीले पदार्थ का धंधा
मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित ढाबों में नशीले पदार्थों की बिक्री का धंधा जोरों पर चलता है। इन ढाबों पर कार सवार कुछ नशीले पदार्थ के तस्कर रोजाना सप्लाई करते हैं।

बुधवार को हादसा करने वाली कार भी उन्हीं तस्करों की है और इससे पांच-पांच किलो डोडा-पोस्त बरामद भी हुई है।करनाल हाईवे पर बाइक सवारों को कार से कुचलने वालों का सहारनपुर के सरसावा तक ढाबों पर नशीले पदार्थ सप्लाई करने का नेटवर्क है। बताया जाता है नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले बुधवार को भी वह अपने साथियों के साथ  ढाबों पर डोडा व स्मैक सप्लाई करा रहा था।

सूत्रों  के अनुसार नशीला पदार्थ ट्रकों द्वारा बरेली से चलकर झिंझाना क्षेत्र में  सभी ढाबों पर धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा है। ट्रक बरेली से लेकर झिंझाना पहुंचने तक पुलिस  के कई चेकपोस्ट को पार करता है, लेकिन कहीं भी नहीं पकड़ा जाता है। थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि नशीले पदार्थों  की बिक्री किसी हालत में नहीं होने दी जायेगी। सभी ढाबों की सघन चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें