फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती ने ली 10 माह के मासूम की जान

Fri, 19 Feb 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में मोमबत्ती गिरने से चारपाई में आग लग गई। जिससे उस पर सो रहे दस माह के मासूम की जलने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गांव भैसानी इस्लामपुर नन्हा की पुत्री जानिब का निकाह गत एक वर्ष पूर्व गुज्जरपुर शामली निवासी नदीम के साथ हुआ था। शादी के बाद जानिश अपने पति के साथ अपने मायके ही आकर रहने लगी थी। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग छह बजे जानिब पशुओं को चारा देने के लिए जा रही थी। उसका दस माह का बच्चा चारपाई पर लेटा हुआ था।

 इस दौरान वह मोमबत्ती जलाकर चारपाई पर रखकर चली गई। इसी बीच मोमबत्ती बच्चे की चारपाई पर गिर गयी।
 जिससे चारपाई में आग लग गई और उसने चारपाई पर पड़े कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से निकलते धुएं को देख परिजनों ने कमरे में जाकर देखा और आग पर काबू पाया। जब तक परिजन आग बुझाते,  तब तक दस माह का मासूम लुकमान बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें