शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर गोलियां बरसा दीं। युवक बाल बाल बचा। हमलावरों में दो की पहचान करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
बागपत के गांव किरठल निवासी निशांक सोमवार को अपने मामा के यहां भैंसवाल गांव में आया था। शाम करीब पांच बजे जब वह मामा के मकान में दरवाजे के पास बैठा था, तो दो बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे । निशांक को टारगेट बनाकर बाइक सवारों ने जमकर फायरिंग की, निशंाक ने तेजी से मकान के अंदर घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
फायरिंग के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निशांक ने बताया कि उसपर हमला करने वालों में काबड़ौत निवासी अंकुर और शामली रेलपार मोहल्ला निवासी अंकित और उसके दो अज्ञात साथी शामिल थे।
एसओ गढ़ीपुख्ता ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई।