झिंझाना। पुलिस ने बिड़ौली चैकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आई नीली बत्ती लगी कार को पकड़ा, जिसमें से 36 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब पकड़ी गई। वहीं दूसरी कार से 20 पेटी शराब बरामद कर कार को सीज कर दिया गया।
रविवार को करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चैकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुखबिर ने सूचना मिली कि करनाल की ओर से आ रही एक नीली बत्ती लगी स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब लाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर कर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान हरियाणा की ओर से नीली बत्ती लगी कार आ गई बैरियर के पास पहुंचते ही दो युवक कार से भाग निकले। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 36 पेटी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई।
थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पकड़ी गई कार का चालक सुनील निवासी गांव बापोली हरियाणा है। कार और शराब को सीज कर दिया गया है, चालक पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, आबकारी इंस्पेक्टर एसके मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने बिड़ौली चैकपोस्ट पर एक स्विफ्ट कार को पकड़ लिया और उसमें से 20 पेटी अवैध शराब बरामद का ली। इस दौरान मौके चालक फरार हो गया। कार के कागजों के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है।