फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.5 लाख की लूट पर पुलिस ने डाला पर्दा 

Mon, 24 Oct 2016 12:34 AM IST
5.5 लाख की लूट पर पुलिस ने डाला पर्दा 
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजलीघर चौराहे पर दो दिन पहले बाइकर्स गैंग ने व्यवसायी से 5.5 लाख रुपयोें से भरा बैग लूट लिया। शिकायत करने गए व्यापारी से पुलिस ने कई सवाल किए। बाद में दूसरे दिन आने की कहकर भगा दिया। पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित अधिकारियों से शिकायत का मन बना रहा है। 
विज्ञापन

मधु नगर निवासी अंकुर अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल का आर्टिफिशियल ज्वैलरी बाहर से खरीदकर आगरा में बेचने का काम करता है। उनके जीजा के भाई की शादी है। उन्हें शादी के लिए सोने के जेवरात खरीदने थे। 21 अक्तूबर को स्कूटर से किनारी बाजार जेवर खरीदने जा रहा था। स्कूटर खराब होने पर ने उसे परिचित के यहां खड़ा कर दिया और आटो में बैठ गया। उसके पास बैग में 5.5 लाख रुपये रखे थे। बिजली चौराहा से पहले बीएसएनएल आफिस के पास आटो रोक दिया। अंकुर ने सौ रुपये का नोट दिया। इस पर खुले रुपये मांगने लगा। तभी पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और अंकुर के सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। अंकुर को बेहोशी की हालत में परिचित ने अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह वह पिता के साथ थाने गया मगर, पुलिसकर्मियों ने उससे कई सवाल किए और बाद में कहा कि आज किसी बड़े अधिकारी के यहां गमी हो गई है। फोर्स वहीं पर लगी है। कल आना। इस पर अंकुर वापस लौट आया। रविवार को छुट्टी होने की वजह से एसएसपी आफिस नहीं गए। अब सोमवार को शिकायत करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि थाने पर लूट की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें