फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने बीनड़ा में बंधक बनाकर परिवार को पीटा

Wed, 04 Nov 2015 12:19 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के गांव बीनडा में सोमवार की रात्रि में छह नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने घर में कोई भी लूटपाट नहीं की। बाद में बदमाश परिजनों को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव  बीनड़ा निवासी रामधन के मकान में सोमवार की रात्रि में छह नकाबपोश बदमाश घुसे। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाया। इससे पूर्व बदमाशों ने पड़ोस के मकानों के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके बाद रामधन के मकान में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी कमलेश, पुत्र मनोज और पुत्रवधु सोनल को बंधक बनाया और लाठी डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में तीनों को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए।

 मगंलवार की सुबह पड़ोस के लोग जागे तो उनके मकान की बाहर से कुंडी लगी पायी। इस दौरान रामधन के घर से चीख पुकार सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसी किसी तरह अपने मकानों से बाहर आए और रामधन के मकान में जाकर देखा तो तीनों लहूलुहान मिले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहां से तीनों की शामली रेफर किया। शामली से कमलेश को देहरादून  रैफर किया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई है। मामले में कमलेश के दूसरे पुत्र विक्की ने कोतवाली में तहरीर दी।  कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया  घायल मनोज के भाई विक्की की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें