फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने भट्ठा मालिक से की लूटपाट

Fri, 08 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र मे कच्ची गढ़ी- ऊन मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक और उनके ड्राइवर से  मारपीट कर नकदी और कार लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। क्योंकि भट्ठा मालिक ने अपने साले पर ही लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी संदीप उर्फ सोनू सैनी का कच्ची गढ़ी-थानाभवन मार्ग पर ईंट भट्ठा है तथा कैराना के जोड़वा कुआं पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात वह स्विफ्ट डिजायर में चालक के साथ ईंट भट्ठे पर गए थे। वहां से करीब पौने नौ बजे ढाई लाख रुपये नकदी लेकर जब कैराना लौटने के लिए ऊन मार्ग की तरफ जा रहे थे, तो रास्ते में मिले हथियारबंद चार बदमाशों ने आतंकित करके उनकी कार रुकवाने के बाद लूटपाट शुरू कर दी।

 सोनू ने विरोध किया, तो बदमाशों ने तमंचे की बट सिर में मारकर सोनू को घायल कर दिया। इसके बाद ढाई लाख रुपये नकदी तथा स्विफ्ट डिजायर लूटकर चारों बदमाश फरार हो गए।  राहगीरों की मद्द से सोनू ने अपने परिजनों तथा पुलिस को वारदात की सूचना दी। झिंझाना थाना पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए बिडोली चेकपोस्ट पर चेकिंग कराई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, सूचना पर सोनू के परिजन कैराना कोतवाली पहुंचे। वहां से जानकारी मिली कि सोनू भी घायलावस्था में बिडोली चेकपोस्ट पर ही मौजूद है। इसके बाद परिजन भी बिडोली चेकपोस्ट पर चले गए।  उधर, एसपी विजय भूषण का कहना है कि संदीप का ईंट भट्ठे के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। संदीप ने अपने साले तथा उसके साथियों पर लूट का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है, गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें