फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन बैंक कर्मी से लूटे ढाई लाख

Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। कलेक्शन करके लौट रहे बंधन बैंक के कर्मी से पानीपत-खटीमा हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बैंक कर्मी को पीटा और गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पंजीठ निवासी खुर्शीद बंधन बैंक में रुपये कलेक्शन करने का काम करता है। मंगलवार को कैराना कस्बे से रुपयों का कलेक्शन करने के बाद खुर्शीद पंजीठ चला गया था। वहां से रुपयों का कलेक्शन करने के बाद दोपहर ढाई बजे खुर्शीद बाइक से कैराना आ रहा था। उसके पास कलेक्शन किए हुए 2 लाख 48 हजार 710 रुपये बैग में थे। 

पानीपत रोड पर बाईपास मोड़ के पास पहुंचा, तो कैराना की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर खुर्शीद को रोक लिया। एक बदमाश ने खुर्शीद के सीने पर पिस्टल अड़ा दी और गोली मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे बदमाश ने खुर्शीद के सिर पर पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाश ढाई लाख रुपयों से भरा बैग लेकर रामडा गांव के संपर्क मार्ग की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा भी वहां आए तथा खुर्शीद से घटना की जानकारी ली। खुर्शीद ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कितहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के साथ ही बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 

बंधन बैंक कर्मियों से लूट की चौथी वारदात

बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मियों को ही निशाना बना रखा है। तीन महीना पूर्व कैराना में बंधन बैंक के आफिस में घुसकर बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद शामली कोतवाली क्षेत्र में बलवा मार्ग पर बदमाशों ने बाइक और कैश लूट लिया था।

वहीं, बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार को ही बंधन बैंक कर्मी से दो लाख रुपये की लूट हुई। इसके बाद अब मंगलवार को कैराना क्षेत्र में बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी से ढाई लाख रुपये लूटकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। खास बात यह है कि बदमाशों द्वारा बार बार बंधन बैंक कर्मियों को ही लूटपाट का निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें