फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के गार्ड को गोली मारी

Thu, 24 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बैंक में ड्यूटी करने जा रहे गार्ड को कुड़ाना रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमला रंजिशन बताया जा रहा है। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी सतबीर पुत्र गजे सिंह कुड़ाना गांव स्थित बैंक शाखा में गार्ड की नौकरी करता है। बुधवार सुबह वह घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए कुड़ाना जा रहा था। शामली कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 9:45 बजे कुड़ाना रोड पर कृष्णी नदी पुल के पास पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सतबीर पर फायरिंग कर दी।

सतबीर की छाती में बाईं तरफ गोली लगी।  इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सतबीर बाइक लेकर बैंक शाखा पहुंचा। वहां से बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुढ़ाना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


सीओ शामली निशांक शर्मा ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वैसे सतबीर पर रंजिशन हमला हुआ है। लपराना गांव के ही हरेंद्र पक्ष से सतबीर की रंजिश चल रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।

जेल में बंद है हरेंद्र पक्ष के कई लोग
लपराना गांव में रंजिशन हुई कई वारदातों के बाद पीएसी तैनात है। हरेंद्र और उसके पक्ष का पंकज काफी समय से जेल में बंद है। वहीं इसके पक्ष का रोहन फरार चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोग कई बार पुलिस अधिकारियों से मिलकर जान का खतरा जता चुके हैं।

गोली लगने पर भी साहस नहीं छोड़ा
सतबीर पर कृष्णी नदी पुल के पास हमला हुआ। उसे पीछे से गोली मारी गई। गोली बाईं तरफ कमर को चीरती हुई छाती की तरफ से निकल गई। काफी खून बह चुका था, लेकिन सतबीर ने साहस नहीं छोड़ा। वह खुद ही अपनी बाइक से कुड़ाना स्थित बैंक शाखा पहुंचा। बैंक के बाहर चारपाई पर जाकर लेट गया। लहूलुहान हालत में सतबीर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान सतबीर के पास लाइसेंसी बंदूक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें