फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर खाते से रुपये उड़ाए

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।  फोन पर बैंक अधिकारी बता खाते की जानकारी लेकर एक युवक के खाते से 24 हजार उड़ा डाले।  सोमवार को क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र पीतम सिंह का गढ़ीअब्दुल्ला में स्थित ओबीसी बैंक की शाखा में खाता है। सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने उसे बैंक अधिकारी बताते हुए उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड तथा एटीएम कार्ड के अंतिम तीन नंबर पूछे। जिसके बाद नीरज ने जानकारी दे दी। कुछ क्षण बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 24 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। मेसेज देख नीरज के होश उड़ गए, जिसके तुरंत बाद वह बैंक शाखा पर पहुंचा। 

प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। बैंक शाखा प्रबंधक ने कोई ग्राहक को किसी भी सहायता करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ग्राहक ने थाने पहुंच तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें