थानाभवन। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बाद में आसपास रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
कस्बे में दिल्ली - सहारनपुर मार्ग स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के बाहर एटीएम लगा है। शनिवार को देर रात्रि में करीब दो अचानक एटीएम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही जाग हो गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं लगा।
सूचना मिलते ही रविवार को सुबह के समय बैंक मैनेजर पहुंचे। उन्होंने बताया शायद शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। रविवार होने के कारण कोई अधिकारी नहीं आया है। सूचना दे दी। सोमवार को एटीएम इंजीनियर आएंगे। तभी सही जानकारी मिल पाएगी। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी ।