फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रचारक से अभद्रता पर गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 12:36 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest shimla
विज्ञापन
शामली। महिला संघ प्रचारक के साथ फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसओ ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर के एक कॉलोनी निवासी एक महिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति कॉल कर रहा था।

आरोपी फोन कर उसके साथ अश्लील बात करने का प्रयास करता, तो महिला फोन काट देती, आरोपी दोबारा कॉल कर परेशान करता। पीड़िता के पिता की ओर से मामले में एक अप्रैल को शामली के थाना आदर्श मंडी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए व्यक्ति को पकड़ने के लिए दबिश डाली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी पुलिस ने सूचना पर संघ प्रचारक महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें और धमकी देते के मामले में आरोपी युवक हाशिम पुत्र इम्तियाज, निवासी बसी चुंधियारी झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। 

थाना आदर्श मंडी प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें