फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में कुख्यात फुरकान की तलाश

Fri, 07 Apr 2017 12:34 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
शामली। कैराना, बागपत, पानीपत और गाजियाबाद में शरण लेने के बाद फुरकान के अब पश्चिम बंगाल में होने के बारे में पुलिस को लोकेशन मिल रही है। यही वजह है कि  चार दिनों ने कैराना पुलिस फुरकान की तलाश में कोलकाता में खाक छान रही है। पुलिस को अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।  
विज्ञापन


कैराना में सराफ रामअवतार वर्मा से रंगदारी मांगने के बाद से फुरकान फरार है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने  फुरकान की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित कर रखी है।

पुलिस टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पिछले दस दिनों से लगातार कई स्थानों पर दबिशें डाल रही है। शामली पुलिस की टीमों ने पहले कैराना के खादर में फुरकान की तलाश की। इसके बाद बागपत और पानीपत के गढीबेशक में छापा मारा। फिर गाजियाबाद से लेकर राजस्थान तक दबिश डाली, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुरकान के कोलकाता में होने के बारे में सूचना मिल रही है। 
विज्ञापन


वहां से आई फुरकान से जुड़े एक व्यक्ति के पास कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी के चलते चार दिन पूर्व खाकी की एक टीम फुरकान की टोह लेने के लिए कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर दबिशें डाली। टीम टेलीफोन नंबर के आईडी की जांच भी कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा लगा है। 
विज्ञापन

फुरकान की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें डाल रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जहां-जहां से सूचना आती है टीम वहां दबिश डाल रही है। 
-अनिल कुमार झा, एएसपी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें