फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आढ़ती की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
साजिद के शव के पास विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली/गढ़ीपुख्ता। कच्ची गढ़ी में तीतरो निवासी आढ़ती की अज्ञात बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसपी ने घटनास्थल का मुुआयना किया। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

साजिद पुत्र जबैर खां निवासी तीतरो कच्ची गढ़ी में लकड़ी का आढ़ती है। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान एक युवक उसे बाइक पर बैठा कर ले गया और कच्ची गढ़ी तीतरो मार्ग पर बाग में ले जाकर गोली मार दी। उसके बाद वह फरार हो गया। गोली चलने की आवाज पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर गढ़ीपुख्ता अमरदीप लाल, एसपी विजय भूषण और एएसपी अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई माजिद की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

हत्या में करीबी का हाथ मान रही पुलिस 
बताया जाता है कि साजिद को पहले किसी का फोन आया तथा जिसके बाद उसकी दुकान पर हेलमेट पहने एक युवक पहुंचा और उसके बुलाने पर ही साजिद बाइक के पीछे बैठकर चला गया। जाहिर है कि जिसके साथ साजिद गया, वह अच्छी तरह से उसका परिचित और करीबी रहा होगा। 


मार्केट में साजिद का काफी रुपया पेंडिंग 
पुलिस के अनुसार मार्केट में साजिद का काफी रुपया पेंडिंग है, इसके अलावा मुखबिरी के शक को भी पुलिस हत्या की वजह मान रही है, यही नहीं रंजिश को भी जांच का आधार माना जा रहा है।

दो गोली लगीं, खोखा एक भी नहीं मिला
पुलिस के अनुसार साजिद को दो गोली मारी गई हैं। अब यदि एक ही हथियार से गोली मारी गईं तो जाहिर है कि खोखे मिलते। लेकिन पुलिस को मुआयने में वहां पर कोई भी खोखा नहीं मिला। पुलिस को शक है कि हत्या में दो हथियारों का प्रयोग किया गया या फिर बदमाश खोखा भी अपने साथ ले गया। 

साजिद को एक बाइक सवार अपनी बाइक पर ले गया और बाग में ले जाकर उसको दो गोली मार दीं। मामले में भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस कई बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। -अमरदीप लाल, एसओ गढ़ीपुख्ता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें